चंदिया: चंदिया तहसील में बदला मौसम, फसलों पर माहू रोग का खतरा, सरसों और चना की फसलें प्रभावित होने की आशंका
जिले में पिछले लगभग एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सुबह घना कोहरा और दोपहर में बादलों के छाए रहने से धूप कम निकल रही है, जिससे किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। विशेषकर सरसों और चना की फसलें प्रभावित होने की आशंका है। मौसम के इस बदले मिजाज के कारण सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जबकि दोपहर में आसमान में बादल छाए रहते हैं।