अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के रिउला हाट से रविवार की शाम 4:30 बजे अरई गांव निवासी नवल चौहान का स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई।इसकी जानकारी देते हुए बाइक मालिक नवल चौहान व ग्रामीण चिकित्सक विनय कुमार ने बताया कि रिउला हाट में बाइक लगाकर सामान खरीदने के लिए गया था जब वह सामान खरीद कर आय तो बाइक उस स्थान से गायब मिला काफी खोजबीन किया कुछ भी पता नहीं चल सका