बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़ी व्यवस्था कर रखी थी । जिसकी वजह कांग्रेसी बेरीकेडिंग पार कर आगे नहीं बढ़ पाए ।इसकी वजह से पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई।