गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के गनु बीघा में पइन की सफाई से महादलित परिवार परेशान, डीएम से लगाई गुहार
गया नगर प्रखंड के गनू बीघा में पइन की सफाई का कार्य लघु सिंचाई विभाग के द्वारा की जा रही है।जिससे महादलित परिवारों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है।बुधवार की सुबह 9 बजे महादलित परिवारों ने बताया कि फल्गु नदी के किनारे जमे हुए गाद की मिट्टी पर लोग पिछले कई वर्षों से जीविकापार्जन के लिए कृषि कार्य करते आ रहे है।