बखरी: मोहनपुर मे बिजली का तार गिरने से आधा दर्जन से अधिक महिला करंट के चपेट में
घटना बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की है। वही सभी घायल महिला को इलाज के लिए आनन फानन में एंबुलेंस से बखरी पीएचसी भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मोहनपुर गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शिव चर्चा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था तभी सत्संग स्थल के ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गलकर नीचे गिर गया।