नानपारा: बंजारन टांडा के पास नशे में धुत बाइक चालक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक व्यक्ति का पैर टूटा
कोतवाली नानपारा के बंजारन टांडा के पास नानपारा की ओर से आ रहे नशे में धुत बाइक सवार ने शिवपुर की तरफ से आ रहे रिक्शा को टक्कर मार दी हादसे में शिवपुर के ग्राम लौकिहा निवासी 52 वर्षीय धर्मेंद्र शुक्ला का बायां पैर टूट गया इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं रिक्शा में सवार दिलीप गुप्ता निवासी गुरघुटा 30 वर्षीय दिलीप को भी चोटें आई हैं इलाज जारी है