नरसिंहपुर: इमलिया निवासी 45 वर्षीय शख्स ने घर पर जहरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
अस्पताल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इमलिया निवासी 45 वर्षीय बेनी प्रसाद ने अज्ञात कारणों के चलते स्वयं के घर पर ही किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया। जिसके बाद बेनी की हालत नाजुक देखते हुए परिवार के सदस्यों में ही इलाज के लिए बेनी प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ बेनी प्रसाद इलाजरत हैं।