नरसिंहपुर: सुभाष पार्क में ABVP पदाधिकारियों ने पुलवामा शहीदों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसर ने सुभाष पार्क में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की पुण्यतिथि पर दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। abvp कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ सुभाष पार्क परिसर गूंज उठा, कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज के ही दिन पुलवामा हमले में हमारे वीर जवान शहीद हुए थे, जिनको आज हमने याद किया और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।