नरसिंहपुर: सनातन युवा ब्राह्मण महासभा का वार्षिक मिलन समारोह स्टेशन गंज राम मंदिर में पंकज महाराज की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न
इस मिलन समारोह में सनातन युवा ब्राम्हण महासभा ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। जिसमें मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए, गौवंश की रक्षा हेतु गौशालाओं का निर्माण हो, ऐसे मंदिर जिसमें जमीन नहीं हैं उन मंदिरों के पुजारियों को 10हजार का मासिक मानदेय मिले आदि मांगे सनातन युवा ब्राम्हण महासभा की रही।