एकमा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।परीक्षा देने के लिए गुरुग्राम से निकली छात्रा अपने परिचित युवक के साथ एकमा पहुंच गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को संरक्षण में थाने ले आई। एकमा पुलिस ने हरियाणा की पुलिस को सूचना दी। हरियाणा पुलिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।