पूरब-पश्चिमशरीरा में स्थित मां झारखंडी देवी के मंदिर जल्द ही भव्य रूप लेगा। इसके लिए शासन से 75 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन केसरवानी मुख्यमंत्री से मिले थे और सौंदर्यीकरण की मांग की थी। पश्चिमशरीरा स्थित प्राचीन झारखंडी देवी मंदिर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।