रसड़ा क्षेत्र के नींबू गांव निवासी ईंट भट्ठा संचालक साहब सिंह ने प्रशासनिक उत्पीड़न से परेशान होकर परिवार समेत आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उन्होंने रसड़ा एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। शनिवार की शाम करीब 4 बजे पत्रकारों से बातचीत में साहब सिंह ने बताया कि उनके ईंट भट्ठे से संबंधित सभी आवश्यक कागजात मौजूद हैं, इसके बाव