अररिया: अररिया में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वह दरोगा परीक्षा की तैयारी कर रही थी
Araria, Araria | Mar 18, 2026 अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 07 में बुधवार दोपहर मोना कुमारी पिता: सूर्य नारायण मंडल ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बीए पास मोना बिहार पुलिस भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। और किराए के मकान में रह कर ट्यूशन पढ़ाकर सेल्फ डिपेंडेंट रहतीं थीं। स्थानीय लोगों की माने तो मोना मेहनती और सुलझी हुई थी।