झालरापाटन: झालावाड़ सोयतकला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ सोयत कला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शनिवार सुबह 11:30 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। धारौनिया का रहने वाला विनोद कंपनी के काम से जीरापुर गया था लेकिन वापस लौटते समय सोयत कला मार्ग पर उसकी बाइक स्लिप हो गई।