शिकोहाबाद: शिकोहाबाद की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे भगवंत बाले बाग में, प्रेस वार्ता आयोजित
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरागत रामलीला का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा। भगवंत बाले बाग में होने वाले इस आयोजन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गयी।