पूर्णिया के नगर-मधुबनी थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | Mar 30, 2026
पूर्णिया जिले के केनगर और मधुबनी थाना क्षेत्र के भूटा मोर बॉर्डर के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है.घटना सोमवार सुबह लगभग 7:15 बजे की बताई जा रही है जब बिहारीगंज से पूर्णिया कोर्ट जा रही गाड़ी संख्या 75265 की चपेट में आने से युवक की जान चली गई।मधुबनी थाना ने शव को पोस्टमार्टम हेतु GMCH भेज दिया है.