एक दम्पति अपने बच्चे के साथ महावन से ल सादाबाद आ रहे थे। सादाबाद मथुरा रोड पर नया बाग के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दंपति और बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा तीनों घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया है।