गोपालगंज: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भारत सरकार गंभीर, थावे रोड में सांसद डॉ आलोक कुमार ने कहा - भारत सख्त
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसात्मक घटनाओं को लेकर गोपालगंज के सांसद डा आलोक कुमार सुमन ने चिंता जताई है। सांसद ने थावे रोड में मंगलवार की दोपहर तीन बजे कहा कि बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है और यहां हिंसा हो रही है।भारत पर भी इसका असर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इसे लेकर गंभीर है और शांति बहाल करने के लिए निष्कर्ष निकाला जा रहा है।