नौतनवा: छपवा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर नौतनवा के पूर्व सैनिकों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा हमले की बरसी पर आज महाराजगंज जनपद के नौतनवा में रहने वाले पूर्व सैनिकों ने छपवा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता की जय के नारे लगाए। दरअसल 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुुलवामा में आतंकी हमला हुआ था जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे।