रामपुर: एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट केबी माथुर ने बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा की
Rampur, Rampur | Dec 5, 2024 गुरुवार को दोपहर 12 बजे बार एसोसिएशन सभागार में एल्डर कमेटी के चेयरमैन सीनियर अधिवक्ता केबी माथुर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि रामपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 21 दिसंबर को मतदान व मतगणना की जाएगी। एल्डर कमेटी द्वारा सभी अधिवक्ताओं से बार व अधिवक्ताओं के हित में काम करने वाले पदाधिकारियों को चुनने की अपील की गई।