चंडी: नरसंडा गांव से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किए गए
Chandi, Nalanda | Aug 24, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव से दो आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर ढाई बजे न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 484/25 के दो आरोपी सुनील चंद्र सिंह व संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर नरसंडा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप है।