बवानी खेड़ा: गांव खरक कलां में किया दादी सती जाबदे मेले का आयोजन, हवन यज्ञ में आहुति डालकर भक्तजनों ने मांगी मुरादे
भिवानी जिले के गांव खरक कला में दादी सती जाबदे के मेले का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। मंदिर के प्रांगण में सुबह हवन यज्ञ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालते हुए भंडारा लगाया। दूर दराज क्षेत्र से साधु, संत महात्माओं ने भी इस मेले की शोभा बढ़ाई।