आरा: चौरी के डिलिया गांव में आम तोड़ने का विरोध करने पर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या,SP के निर्देश पर छापेमारी जारी
Arrah, Bhojpur | May 8, 2024 भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में आम तोड़ने का विरोध करने पर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनाओं को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही चोरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।