टिहरी: देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मलेथा में विभिन्न जन समस्याओं से रूबरू होकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए
देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने मलेथा में क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं को सुना। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अंचला खंडेलवाल मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से समस्याओं का समाधान होना चाहिए इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने भी समस्याओं से अवगत कराया।