बेनीपुर: गोलीकांड: गिरफ्तार दो आरोपियों को भेजा गया जेल
बहेड़ा थाना पुलिस सूहथ गोली कांड मामले में दो को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौरी सोमवार शाम 7 बजे दी जानकारी, कहा सूहथ गांव में गोली कांड में विशेष छापामारी कर वाल्मीकी यादव व राजा यादव को गिरफ्तार किया गया तथा सभी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।