चान्हो: खलारी बीजूपाड़ा मुख्य सड़क पर लुकइया ढ़ोढा के समीप सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल
Chanho, Ranchi | Mar 19, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र खलारी बीजूपाड़ा मुख्य सड़क पर लुकइया ढ़ोढा के समीप सोमवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक चामा निवासी रितिक महली 20 वर्ष,बुढ़मू साडम निवासी अनीस उरांव 18 वर्ष की मौत हो गई वहीं चोड़ा निवासी निरज उरांव 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है।