चान्हो: रांची SSP ने 15 थाना प्रभारियों को किया शोकॉज, विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने का मामला
Chanho, Ranchi | Mar 18, 2024 रिपोर्ट नहीं देने पर रांची एसएसपी ने जिले के 15 थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है. एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट चुनाव कोषांग को भेजने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में थाना प्रभारियों के द्वारा रिपोर्ट चुनाव कोषांग नही देने पर ये कार्रवाई की।