शामली: राजस्थान से कोरियर के जरिए हरियाणा व यूपी आई 4 करोड़ की स्मैक, शामली में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को पकड़ा
Shamli, Shamli | Nov 22, 2025 शनिवार दोपहर ढाई बजे पुलिस लाइन में एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि एसओजी व कैराना पुलिस ने गंदराऊ में एक मकान पर छापेमारी करते हुए गढ़ीबेसक हरियाणा निवासी गय्यूर व गंदराऊ कैराना निवासी नवीन उर्फ धोनी पुत्र गुलामनवी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 4.10 करोड़ से अधिक की 4.102 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक राजस्थान से कोरियर के जरिए लाई गई थी।