मुरादाबाद: महिला जवान के निजी वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाई, चार आरोपियों पर रंगदारी और धमकी का मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद के कांठ थाने में महिला जवान ने चार मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी 2018 से पीड़िता को परेशान कर रहे थे। उन्होंने निजी वीडियो वायरल कर पीड़िता की शादी तुड़वा दी और परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार में 2:30 बजे जानकारी दी है।