नीम का थाना: नीमकाथाना के डाबला पुलिस ने की कार्रवाई अवैध आयरन अयस्क से भरा डंपर किया जप्त ड्राइवर को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना के डाबला पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अवैध आयरन अयस्क से भरे हुए डंपर को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है । डाबला थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अवैध खनन परिवहन के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । सोमवार को डाबला में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पत्थरों से भरे डंपर को रुकवा कर चेक किया गया