नीम का थाना: डंपर व कार की आमने-सामने की भिड़ंत दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल नीम का थाना बाईपास की घटना
नीमकाथाना बाईपास पर डंपर और एक कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई । हादसे में दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने नीम का थाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के लिए रेफर किया गया।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।डंपर चालक मौके से फरार हो गया