ग्राम घंसौदा के जंगल में मंगलवार को दोपहर 12 बजे एक काले हिरण का शिकार किया गया। मौके पर जंगली जानवर के पगमार्क भी मिले हैं, जिससे क्षेत्र में जंगली जानवरों की मौजूदगी और दहशत की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को जब किसान अपने खेतों पर गए, तो उन्होंने एक काले हिरण को मृत अवस्था में पड़ा देखा।