सांगोद क्षेत्र के देवली मांजी के खजुरी गांव में जजावरा परिवार के तत्वावधान में बावड़ी के हनुमानजी प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन शुक्रवार को दोपहर 2बजे किया गया। वृंदावन-मथुरा से पधारे कथा व्यास पंडित कुलदीप जी महाराज ने कथा के दौरान महारास के पंच अध्यायों का भावपूर्ण वर्णन किया।