गढ़वा जिले के भवनाथपुर स्थित प्रसिद्ध गरम कुंड धाम के विकास को लेकर जिला परिषद की ओर से अहम पहल की गई है। भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने पक्का धुलाई निर्माण योजना के तहत स्वीकृत परियोजना की घोषणा की है। यह योजना जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत है, जिसका शिलान्यास जल्द किया जाएगा। इस योजना के तहत गरम कुंड धाम का विक