चंदौली जनपद के सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने पूर्वांचल विकास निधि से ₹1.60 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इससे विभिन्न गांवों में साइड वाल, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, खड़ंजा व सीवर लाइन का निर्माण होगा। विधायक ने बताया कि आलमपुर, बहोरीकपुर, अमलाई, कोरी सहित कई गांवों में कार्य कराए जाएंगे, जिससे आवागमन की समस्याएं दूर होंगी।