कांके: मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास प्रदेश बीजेपी ने गाया सामूहिक वंदे मातरम गीत
Kanke, Ranchi | Nov 7, 2025 मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे प्रदेश बीजेपी द्वारा सामूहिक वंदे मातरम गीत गाया गया। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने वहां मौजूद लोगों से अपील किया कि हमें विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए।