नावकोठी: नावकोठी प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह
नावकोठी मुख्यालय में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पदाधिकारी कर्मी और जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने किया। उन्होंने युवा को नशा मुक्ति मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की तथा इस दौरान पदाधिकारी कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों को स्वयं नशा नहीं करने तथा अन्य को रोकने की शपथ दिलाई।