जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोठिया गांव में सोमवार को अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से एक बालक की मौत हो गई। मृतक मनोहर सदा का नौ वर्षीय पुत्र लाल साहब बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बालक सड़क किनारे खड़ा था। वह सड़क पार दुकान पर कॉपी खरीदने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह सामने से आ रहे वाहन के गुजरने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सामने से गुजर रह