सरदारशहर: सरदारशहर में पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य, पंप मालिक ने शहरवासियों से अफ़वाहों से दूर रहने की अपील की
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है और कच्चे तेल के दाम 122 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इसको लेकर देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, जिससे कई स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिली। हालांकि सरदारशहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। तहसील के अधिकांश पेट्रोल प