नेशनल हाईवे 68 पर सूरते की बेरी गांव में अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में प्राइवेट बस ने सामने से आ रही हैंडीक्राफ्ट व्यापारियों की इटियोस कार को टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि कार का बोनट पूरा पिचक गया। इस हादसे में दोनों व्यापारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव कार में फंस गए, जिन्हें राहगीरों और पुलिस ने बाहर निकाला।