जोधपुर: उम्मेद अस्पताल में मासूम बच्ची को छोड़कर चली गई मां, पुलिस ने परिजनों को ढूंढकर किया सुपुर्द
उमेद हॉस्पिटल में एक मां 19 दिन की मासूम बच्ची को छोड़कर आज सोमवार सुबह 7बजे चली गई।घटना की जानकारी मिलते ही खांडा फलसा थाना पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की और आज सोमवार दोपहर एक बजे बच्ची के पिता मिलने पर सुपुर्द किया।