औरैया: शहर में लगातार बढ़ते बंदरों के आतंक से परेशान लोग, नगर पालिका और जिला प्रशासन से स्थाई समाधान की उठाई मांग
शहर में एक बार फिर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दर्जनों की संख्या में बंदर सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया है। आए दिन बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने और काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं