बज्जू: बज्जू में युवक की नहर में डूबने से हुई मौत, एसडीआरएफ ने नहर से बरामद किया शव, परिजनों ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
बज्जू थाना क्षेत्र के ग्राम मोडायत में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को घर से निकले युवक की तलाश देर रात शुरू की गई, जिसके बाद रविवार दोपहर नहर से उसका शव बरामद किया गया।थानाधिकारी सीआई जगदीश पंडार ने बताया कि मोडायत के चक 2 एमडीएम 'ए' निवासी राकेश पुत्र पाबूराम बिश्नोई के परिजनों ने शनिवार को उसकी गुमशुदगी की सूचना बज्जू पुलिस थाना को दी थी