गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के ग्रामीण एसपी के क्षेत्र व अधिकार का निर्धारण, गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की
राज्य सरकार ने 11 जिलों में ग्रामीण एसपी के क्षेत्र व अधिकार का निर्धारण कर दिया है।गृह विभाग ने गुरुवार की रात 9 बजे इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है।गया के नीमचक बथानी,टिकारी,इमामगंज, शेरघाटी 1 और शेरघाटी 2 एसडीपीओ के साथ हीं इनके अधीन आने वाले सभी थाने।इन सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अधीन करीब 33 थाना है जो ग्रामीण एसपी के अधीन हो जाएंगे।