डेरापुर: औरंगाबाद झड़ा गांव में पानी की मोटर में उतरा करंट, 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल रेफर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद झड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। करीब 1 बजे एक सोलह वर्षीय किशोरी पानी की मोटर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान श्याम बाबू की पुत्री अंकिता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकिता अपने पड़ोस में ताई जी के घर बाथरूम में कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान अचानक पा