बाड़मेर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर आएंगे बाड़मेर विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
Barmer, Barmer | Feb 20, 2024 बाड़मेर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और सीमावर्ती गांवों के सरपंचों से संवाद करेंगे।जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री 21 फरवरी बुधवार को वायुयान से दोपहर 12:20 बजे उत्तरलाई पहुंचेंगे।