बाड़मेर: चेतक चौराहे मारूड़ी गांव के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, ड्राईवर हुआ फरार
Barmer, Barmer | Feb 20, 2024 बाड़मेर। जिले के ग्रामीण थानातर्गत चेतक चौराहा मारूड़ी गांव के पास सोमवार देर रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही टक्कर मारने के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।