बदायूं के कस्बा उझानी में शनिवार 5 बजे के आसपास धनतेरस पर कछला रोड, बिल्सी रोड पर दुकानों को भव्य रूप से सजाया गया। धनतेरस पर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भारी मात्रा में खरीदारी को उमड़ पड़े । धनतेरस पर लोगों ने बर्तनों की सजी दुकानों से स्टील, तांबे व पीतल के बर्तनों की जमकर खरीदारी की । धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।