मुरैना नगर: मुरैना: मिलावटखोरों पर कलेक्टर की सख्ती, ADM कोर्ट ने 23 लोगों पर ₹63.40 लाख का जुर्माना लगाया
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ के निर्देश पर 23 मिलावटखोरों पर 63.40 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। दूध, पनीर, मावा, तेल और अन्य उत्पादों में अमानक सामग्री पाई गई। सबसे अधिक जुर्माना दिलीप गुर्जर पर 7 लाख, राजवीर और रूप सिंह 5-5 लाख, मोहन सक्सेना 5 लाख, अन्य पर 40 हजार से 2.50 लाख तक। प्रशासन ने चेतावनी दी, समय पर न जमा करने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।