गांव, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनोकामना के साथ विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत अगासी में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही गांव में सामाजिक सद्भाव स्थापित करने के लिए यह आयोजन करवाया गया है। 21 जनवरी से जारी श्री राम कथा में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने भी हिस्सा लिया।